Assembly Language - Introduction

Prahlad Godara ------ From DOOSEEP

असेम्बली भाषा क्या है?

असेम्ब्ली लैंग्वेज मनुष्य के पढ़ने लायक फर्स्ट लेवल (low-lavel) की कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है , जो कम्प्यूटर या प्रोग्रामेबल डिवाइज को काम करवाने के लिए यूज़ होने वाले निर्देशो ओर कीवर्ड्स का समूह है , जिसका उद्देश्य कंप्यूटर के हार्डवेयर से सीधे संवाद करना है।

सामन्यत एक प्रोसेसर केवल मशीन भाषा के निर्देशों को समझता है, जो 1 और 0 के तार हैं , यानि करंट की सप्लाई है (1 ) या नहीं (0) दर्शाता है । हालाँकि, सॉफ्टवेयर विकास में मशीन भाषा का उपयोग करना बहुत अस्पष्ट और जटिल है। इसीलिए बार बार यूज़ होने वाले बाइनरी कोड को मनुष्य के समझने लायक कीवर्ड से लिंक कर दिया गया , यही से असेम्ब्ली लैंग्वेज का विकास हुआ , यही असेम्ब्ली और बाइनरी लैंग्वेज हाई लेवल लेंग्वेज का बेस होता है, यानि हाई लेवल कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लेंग्वेज (जैसे - python, c, c++, java आदी..) का विकास इन्ही लेंग्वेज से हुआ है ,

असेंबली लैंग्वेज कैसे काम करती हैं?

जैसे की मेने आपको बताया असेम्ब्ली लैंग्वेज मनुषय के पढ़ने लायक कुछ निश्चित प्रतीकों कीवर्ड्स ओर निर्देशो का समूह है, सबसे पहले असेम्ब्ली कोड में सेन्टेक्स और कीवर्ड्स को चेक किया जाता है यह सही होने के बाद असेम्ब्लर के द्वारा इस असेम्ब्ली कोड को बाइनरी कॉड में ट्रांसलेट कर दिया जाता है , इसके बाद लिंकर के द्वारा पहले से बनाये गए कोड या लाइब्रेरी से अगर लिंक करने की जरूरत पड़े तो लिंक कर दिया जाता है , इसके बाद यह कोड उस कंप्यूटर हार्डवेयर पर चलने के लिए त्यार है ,

असेंबली लैंग्वेज का उपयोग

कंप्यूटिंग के शुरुआती दिनों के दौरान, सिस्टम प्रोग्रामिंग और एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग दोनों पूरी तरह से असेंबली लैंग्वेज में होती थीं। असेंबली लैंग्वेज के बिना, कई आधुनिक कंप्यूटर और उच्च-स्तरीय भाषाएँ जिनका हम आज उपयोग करते हैं, संभव नहीं हो पाता।

लेकिन आजकल सिस्टम और एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग ज्यादातर हाई लेवल लेंग्वेज में होती है फिर भी असेम्ब्ली लैंग्वेज आज भी बहुत जगह उपयोग में आती है,

  1. असेंबली लैंग्वेज का उपयोग अपने कंप्यूटर पर अधिक नियंत्रण किया जाता है क्योंकि असेंबली लैंग्वेज आपको सीधे अपने हार्डवेयर में हेरफेर करने की अनुमति देती हैं।
  2. असेंबली लैंग्वेज का उपयोग आधुनिक कंप्यूटर सॉफ्वेयर को डीकम्पाइल करने में यूज़ होती है जिससे यह पता किया जाता है की सॉफ्वेयर या एप्लीकशन कैसे काम करता है ,
  3. मेमोरी मैनेजमेंट करना - यह इंटरप्ट सर्विस रूटीन और अन्य मेमोरी रेजिडेंट प्रोग्राम लिखने के लिए सबसे उपयुक्त है।
  4. एप्लीकशन सॉफ्वेयर को क्रेक या मोडिफाई करना
  5. नई हाई लेवल प्रोगरामिंग लेंग्वेज का विकास करना
  6. सेक्योरिटी एप्लीकशन का विकास करना
  7. एप्लीकशन सॉफ्वेयर को एंटी डीकम्पाइल सेक्योरिटी प्रदान करना
  8. सीधे हार्डवेयर में हेरफेर करने
  9. विशेष प्रोसेसर निर्देशों तक पहुंचने या महत्वपूर्ण प्रदर्शन के मुद्दों का मूल्यांकन करने

आदि.. के लिए उपयोग किया जाता है।

लोकप्रिय असेंबली भाषाएँ

सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली असेंबली भाषाओं में ARM, MIPS और x86 शामिल हैं।

निष्कर्ष

निष्कर्ष - असेंबली लैंग्वेज (Assembly language) एक कंप्यूटर या अन्य प्रोग्रामेबल डिवाइस के लिए एक निम्न-स्तरीय (low level) प्रोग्रामिंग भाषा है, जो किसी विशेष कंप्यूटर आर्किटेक्चर के लिए विशिष्ट अलग होती है, असेंबली भाषा हार्डवेयर आधारित भाषा है, असेंबली लैंग्वेज को असेंबलर के द्वारा मशीन पर चलने योग्य मशीन कोड में परिवर्तित किया जाता है, असेंबलर नाम - ( NASM, MASM, etc.),

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें